Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सीएम धामी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह; सड़कों पर जबरदस्त भीड़

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्टेडियम से नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक जाएगी। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसे भारतीय सशस्त्र बल की ओर से हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है। यात्रा में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित पहुंच से नेता रहे मौजूद। यात्रा में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे व विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से तिरंगा पार्क तक लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की यात्रा पैदल ही पूरी की।