Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की Covaxin को दी मंज़ूरी

नई दिल्ली: भारत के औषधि महानियंत्रक ने  6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की ‘Covaxin’ के सीमित इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. DCGI ने वैक्सीन निर्माता को प्रतिकूल घटनाओं के डेटा सहित सुरक्षा डेटा को पहले दो महीनों में हर 15 दिनों में उचित विश्लेषण के साथ पेश करने का निर्देश भी दिया है.  स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारत की कोविड से लड़ाई अब और अधिक मज़बूत हो गई है. 6 से 12 आयुवर्ग के लिए ‘Covaxin’ और 5 से <12 आयुवर्ग के लिए ‘Corbevax’व 12 से ऊपर के आयुवर्ग के लिए ‘ZyCoV-D’ की 2 डोज को मंजूरी दी गई है.