Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया

पुणे । गेंदबाज मुकेश चौधरी (4/46) की गेंदबाजी और ऋतुराज गायकवाड़ (99) की बल्लेबाजी के कारण यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 13 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए गायकवाड़ को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। सनराइजर्स हैदराबाद  ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 189 रन बनाए और 13 रन से मैच को गंवा दिया।