Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तिथि घोषित, 31 मई को होगा मतदान

देहरादून, न्यूज़ आई । चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तिथि घोषित हो गई है। 31 मई को मतदान और तीन जून को मतगणना होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि घोषित करते हुए कहा कि ब्रजराजनगर (ओडिशा), थ्रीक्काकारा (केरल) और चंपावत (उत्तराखंड) विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 31 मई को होंगे। मतों की गिनती तीन जून को होगी।
चंपावत विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। उनके लिए कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट खाली की है। गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया था। चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। पार्टी ने इस सीट पर भी कमजोर बूथों पर काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।