Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

न्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से दी करारी शिकस्त

मुम्बई। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (87) अपने शतक के करीब पहुंचकर चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी और साथी जोड़ीदार ऋतुराज गायकवाड (41) के साथ 110 रन की ओपनिंग साझेदारी और मोईन अली (13 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 91 रनों से करारी शिकस्त दे दी। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रनों पर थाम लिया। चेन्नई की 11 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस तरह इस सत्र की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को उसके ओपनरों ने शानदार शतकीय शुरुआत दी। गायकवाड 33 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। कॉन्वे ने फिर शिवम दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। कॉन्वे 49 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों के सहारे 87 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। शिवम दुबे 19 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र आठ गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 21 रन बनाइये और चेन्नई को चौथी बार 200 के पार पहुंचाया। अम्बाती रायुडू पांच और मोईन अली नौ रन बनाकर आउट हुए। रोबिन उथप्पा का तो खाता भी नहीं खुला।