Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से मांगे विचार

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने प्रसारित होने वाले अपने के लिए सभी नागरिकों से विचार देने का आग्रह किया है। इस बार मई 29 को ‘मन की बात’ प्रसारित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि, “मैं आप सभी को इस महीने के मन की बात के लिए अपने इनपुट साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं, जो 29 तारीख को होगा। मुझे नमो ऐप और माई गॉव पर आपकी टिप्पणियों की प्रतीक्षा है। आप चाहें तो अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भी भेज सकते हैं इस 1800-11-7800 नंबर पर।
मन की बात के लिए विचारों का साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक एप माई गवरमेंट की लिंक भी शेयर की है। इसको लेकर आगे कहा गया है कि, प्रधानमंत्री मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री आपको अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं। ‘मन की बात’ के 89वें एपिसोड में उन्हें जिन विषयों पर बात करनी चाहिए, उन विषयों या मुद्दों पर हमें अपने सुझाव भेजें। अपने विचारों को रखने के लिए आप ‘ओपन फोरम’ या वैकल्पिक रूप से टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल कर सकते हैं और प्रधान मंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं।