Breaking News
  • जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित
  • राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
  • मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआईपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु भेजा गया पत्र

सीएम ने आरटीओ कार्यालय में मारा छामा, कई कर्मचारी मिले नदारद, आरटीओ सस्पेंड

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह जैसे ही देहरादून के आरटीओ ऑफिस पहुंचे, वहां का नजारा देखकर हक्के बक्के रह गए। राजधानी देहरादून के आरटीओ ऑफिस से 80 कर्मचारी और अफसर गायब थे। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ की मिल रही शिकायतों पर और मौके का निरीक्षण करने पर दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह थी कि चारधाम यात्रा के पीक सीजन में आरटीओ के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को आरटीओ के 80 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अनुपस्थित 80 कर्मचारियों और अफसरों का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बाहर से सारे दलाल भी नदारद हो गए।