Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को किया संबोधित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्ष देश की विकास की राजनीति को विकृत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है। जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर घोलने की कोशिश हो रही है। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विकास की राजनीति से भटकना नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। पदाधिकारियों की आज से शुरू दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को विपक्ष की राजनीति के प्रति आगाह करते हुए केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भाजपा को राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति पर निरंतर बढ़ते हुए अगले 25 वर्षों की योजना तैयार करने की भी प्रेरणा दी। विपक्ष पर विकास की राजनीति से लोगों को भटकाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने देश में भाषा के आधार पर हो रही राजनीति का विशेष रूप से उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए भारत की सभी भाषाएं भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब हैं। भाजपा हर किसी को पूजनीय मानती है।