Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही

बेंगलुरु। सोमवार को बेंगलूर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। राकेश टिकैत यहां प्रेस कॉंफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी, हालांकि वहां मौजूद राकैश टिकैत के समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यक्रम में जमकर धक्का-मुक्की हुई और कुर्सियां चली। आपको बता दें कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी है। यहां स्थानीय मीडिया ने हाल ही में के चंद्रशेखर को लेकर स्टिंग किया था। इस वीडियो में चंद्रशेखर ने बस स्ट्राइक के बदले पैसे की मांग की थी। इतना ही नहीं उसने राकेश टिकैत और अन्य किसान नेताओं का भी जिक्र किया था।