Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

सीएम ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई दी

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों का हिस्सा बनकर देश व समाज की सेवा के लिये अपनी सक्षमता साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र देश के भावी नागरिक है। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुकूल नही रहा वे हतास एवं निराश न हो बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगामी परिक्षा की तैयारी में जुट जाय। पूरे मनोयोग से यदि असफलता का सामना किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने विद्यालयी परीक्षा आयोजन से जुड़े अध्यापकों एवं कार्मिकों को भी बधाई दी है।