Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोमवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके सिंगर पति रोहनप्रीत सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रोहनप्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नेहा कक्कड़ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, मेरे प्यार मैं आपको बता नहीं सकता कि आप अंदर और बाहर से कितनी सुंदर हैं। मैं चाहता हूं कि हमेशा आप खुश और स्वस्थ रहें। यह जन्मदिन आपके खूबसूरत चेहरे पर जीवन भर खुशियां लाए। जन्मदिन मुबारक हो नेहा कक्कड़।’