Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मलिक ने अपनी गेंदबाजी में मिली गति का श्रेय अपने राज्य के साथी अब्दुल समद को दिया

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने स्पष्ट किया है कि वह शोएब अख्तर के 161 किलोमीटर प्रति घंटे के सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी योजना सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने और भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीतने में मदद करने की है। कई युवा भारतीय गेंदबाजों ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में विशेषज्ञों और प्रशंसकों को अपनी तेज गति से प्रभावित किया, लेकिन मलिक उन सबसे अलग थे। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मलिक ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 22 विकेट लिए और लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। आईपीएल 2022 में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मलिक को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार भी मिला। मलिक ने कहा, मेरा ध्यान अभी शोएब अख्तर के रिकॉर्ड पर नहीं है। मैं अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना चाहता हूं और अपने देश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी पांच मैचों की श्रृंखला जीतने में मदद करना चाहता हूं। मैं अपने शरीर और ताकत को बनाए रखने के लिए इसे 150 या उससे ऊपर रखना चाहता हूं। मलिक ने अपनी गेंदबाजी में मिली गति का श्रेय अपने राज्य के साथी अब्दुल समद को दिया। मलिक और समद दोनों ही जम्मू-कश्मीर राज्य से हैं और बचपन से एक साथ अभ्यास कर रहे हैं।