Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड मिलने पर दी बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड मिलने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गायक जुबिन नौटियाल को मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। गायक जुबिन नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद नरेश बसंल, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल आदि उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के 22वें संस्करण में उत्तराखंड के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड दिया गया है।