Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तराखंड आगमन पर सीएम ने किया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। वहां से राजनाथ सिंह मसूरी के लिए रवाना हुए।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर ने सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया। बीजेपी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने गुलदस्ता भेंट कर राजनाथ सिंह का स्वागत किया और लौटते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय मांगा, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने सोमवार को मसूरी में यातायात प्लान जारी किया था। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे से लाइब्रेरी चौक से एलबीएस अकादमी की ओर जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के लिए सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से एक बजे तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया था।