Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सदन में काबीना मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देहरादून, न्यूज़ आई । कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत खराब होने पर उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया। जहां हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। दरअसल, दून अस्पताल समेत राजधानी के तमाम सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। हालांकि, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर केसी पंत का कहना है कि चारधाम यात्रा पर होने की वजह से फिलहाल यहां कोई हृदयरोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है, जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है।
मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान अचानक कैबिनेट मंत्री चंदनदास की तबीयत खराब हो गई और उन्हें आनन-फानन दून अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं होने से अस्पताल प्रबंधन को कैबिनेट मंत्री को निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। मुख्यमंत्री समेत सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों ने चिकित्सकों से मंत्री की कुशलक्षेम पूछी। इससे पहले विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब देने में असहज नजर आ रहे थे। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनकी स्थिति सामान्य है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए प्रोफेसरों, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जा सके इसके लिए नए सिरे से साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। जल्द ही कई विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी जाएगी।