Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

सरगुन मेहता बॉलीवुड में करने जा रही डेब्यू

मुंबई। पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म जगत में एक अलग ही पहचान है और वह अपने शानदार गानों और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब सरगुन मेहता बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन सिंड्रेला’ में देखा जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर अभिनेत्री सरगुन मेहता ने कहा, “मैं पहले तो बहुत डरी हुई थी, लेकिन दूसरी तरफ बहुत खुश भी थी, क्योंकि यह मेरा बॉलीवुड में डेब्यू है। खैर मैं आपको बता भी नहीं सकती कि मैंने अपना पहला शॉट कैसे दिया, लेकिन सब हो गया।”