Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

लगातार 13 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

साउथेम्प्टन। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में लगातार 13 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि गुरुवार को यहां साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 मैच के दौरान हासिल की। विराट कोहली से कप्तानी संभालने के बाद, रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अब इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई। रोहित कोरोना संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पांचवें टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे।