Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने की जरूरतमंद बच्चों की मदद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की है। अमायरा दस्तूर एक ऐसे संगठन से जुड़ी हैं जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करता है। उन्होंने शिक्षा सेवा फाउंडेशन के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और कपड़े डोनेट किए जो इन बच्चों की एजुकेशन की जरूरतों में मददगार होगा।
अमायरा दस्तूर ने कहा, “यह दूसरी बार है जब मैं शिक्षा सेवा फाउंडेशन के साथ जुड़ी हूं। बढ़ती उम्र के साथ शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। कोविड के कारण, बहुत से बच्चों ने या तो स्कूल छोड़ा या सुविधाओं की कमी या फाइनेंशियल प्रोब्लम के कारण अपनी शिक्षा बंद कर दी है। यह इन बच्चों को एक बार फिर से स्कूल के बारे में उत्साहित करने का एक छोटा सा तरीका है और उम्मीद करती हूं कि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यदि कोई कुछ सीखने के लिए उत्सुक है तो उसे अपनी फाइनेंशियल प्रोब्लम के कारण रुकना नहीं चाहिए।”