Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
  • सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करता है सूचना विभाग: सीएम धामी
  • सीएम धामी ने चंपावत के मां रणकोची मंदिर की पूजा अर्चना, खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
  • टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में सरकार संकल्पित-मुख्यमंत्री

धामी सरकार में मंत्रियों को मिले विभाग

देहरादून, न्यूज़ आई। मंत्रियों के पोर्टफोलिया का वितरण कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा व सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार सीएम के पास था।
मुख्य सचिव एसएस संधु ने मंगलवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश को चार साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा होमगार्ड और सैनिक कल्याण, फाइनेंस वाणिज्य कर, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीक शिक्षा, नागरिक उड्डयन, नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन औद्योगिक विकास खनन विभाग रखे हैं।