Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बहुपयोगी जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी को आमजन तक स्मारिका के माध्यम से पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर को शामिल करते हुए बहुपयोगी डायरेक्टरी का स्वरूप दिया गया है। इसमें उत्तराखंड और इसके जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, तीज त्योहारों व क्लब की गतिविधियों आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब के महामंत्री श्री ओपी बेंजवाल, स्मारिका के संपादक श्री दिनेश कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष श्री नवीन थलेड़ी, श्री चेतन गुरूंग, श्री देवेन्द्र सती, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कण्डारी व प्रेस क्लब मसूरी के पूर्व अध्यक्ष श्री शूरवीर भंडारी, हरीश कोठारी आदि उपस्थित थे।