Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने एक बार फिर से साधा बॉलीवुड पर निशाना

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने एक बार फिर से बॉलीवुड पर निशाना साधा है और भविष्यवाणी की है कि इस साल बॉलीवुड की एक भी फिल्म हिट नहीं होगी। यही नहीं केआरके ने फिल्म मेकिंग पर भी सवाल खड़े किये हैं।उन्होंने वरुण धवन को फ्लॉप स्टार बताते हुए ट्वीट कर लिखा कि बहुत सारे लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कौन-सी फिल्म हिट होगी? मैं आपको ईमानदारी से बता दूं कि 2022 में कोई फिल्म हिट नहीं होगी। किसी फिल्म के हिट न होने की वजह दरअसल यह है कि कोई भी फिल्म नहीं बना रहा है। हर कोई कॉरपोरेट हाउस को मूर्ख बनाने के लिए प्रोजेक्ट बना रहा है। आप जरा कल्पना कीजिए कि वे लोग फ्लॉप स्टार वरुण धवन को भी 40 करोड़ रुपये प्रति फिल्म भुगतान कर रहे हैं। केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उनके इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनसे सवाल पूछते हुए कह रहे हैं कि अभी और भी कई फिल्में आने वाली है। ऐसे में इतनी जल्दी राय बनाना ठीक नहीं है।