Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को लेकर एनसीबी ने नया किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यानी एनसीबी ने हाल ही में चार्जशीट दायर की है. जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 32 लोगों के खिलाफ मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और उसे खरीदने के आरोप में चार्जशी दायर की है. इन सभी पर एनडीपीएस एक्टर के सेक्शन 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 साल की जेल होती हैं.
एनसीबी का कहना है कि रिया ने अपने भाई शौविक के लिए भी कथित तौर पर अपने पैसों से ड्रग्स मंगवाया. इसलिए, एजेंसी का कहना है कि रिया चक्रवर्ती ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स की खरीद, बिक्री और ट्रांसपोर्ट, मालिकाना हक और आयात और निर्यात दोनों की साजिश रची थी. वह गांजा, बड और मारिजुआना की भी खरीददारी करती थीं.
इसके अलावा, चार्जशीट में कहा गया है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए रिया के साथ उनका भाई शौविक, सुशांत सिंह राजपूत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, रसोइया दिपेश सावंत और ऋषिकेश नाम का एक शख्स समेत कई लोग शामिल रहे. ये सभी लोग सुशांत को भी ड्रग्स लाकर देते थे. इनमें से कई लोग जमानत पर बाहर हैं और कई लोग जेल में हैं.