Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अमित शाह तमिलनाडु में “विजय संकल्प महासंपर्क यात्रा अभियान” करेंगे लॉन्च

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह का एक बार फिर तमिलनाडुऔर केरल का दौरा तय हुआ है. गृह मंत्री 7 मार्च को दोनों चुनावी राज्यों का दौरा कर बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देंगे. खास बात यह है कि इस दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में विजय संकल्प महासंपर्क यात्रा अभियान लॉन्च करेंगे.
गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को कन्याकुमारी के सुचिन्द्रम टाउन में ही विजय संकल्प महासंपर्क नामक ‘डोर टू डोर’ अभियान लॉन्च करेंगे. इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता तमिलनाडु में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और बीजेपी के विजन की चर्चा करेंगे.