Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

ममता बनर्जी के बेहद कीरीबी नेता दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिनेश त्रिवेदी ममता बनर्जी के बेहद कीरीबी नेता रहे हैं. त्रिवेदी कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं. पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान दिनेश त्रिवेदी का बीजेपी में शामिल होना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है. इससे पहले मुकुल रॉय, शुभेंदु अधिकारी जैसे कई दिग्गज टीएमसी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. लगातार TMC से दिग्गज नेताओं का मोह भंग होना ममता बनर्जी की चिंता बढ़ा सकता है.