Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

आलिया भट्ट ने की अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की तैयारियां शुरू

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की तैयारियां शुरू कर दी है। आलिया ने हाल ही में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग पूरी की है। अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद आलिया अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गई हैं। आलिया की अगली फिल्म शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही ‘डार्लिंग्स’ है। आलिया ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट हाथ में लिए हुए एक फोटो शेयर की है।