Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

कीरोन पोलार्ड की शानदार बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने की जोरदार वापसी

WI Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी की है. कप्तान कीरोन पोलार्ड के शानदार अर्धशतक और ब्रावो की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे टी 20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है.
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड के नाबाद 51 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम क्विंटन डी कॉक के 43 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. विंडीज की ओर से ब्रावो के अलावा आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि क्रिस गेल, ओबेड मैकॉय और पोलार्ड को एक-एक विकेट मिला.