Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है: पीएम मोदी

न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है. उन्होंने कहा कि हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं. पीएम मोदी ‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’’ के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान को एक ‘‘बड़ी सफलता’’ करार दिया और कहा जिन्हें देश की प्रवाह नहीं होती है उन्हें देश का वर्तमान बिगड़े या भविष्य उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें जरूर कर सकते हैं लेकिन कभी पानी के लिए एक बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते हैं.

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने वाला गोवा देश का पहला राज्य बना है . इस अवसर पर आयोजित ‘‘हर घर जल उत्सव’’ कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह सबके प्रयास से होता है. हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है. इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का हम लगातार समाधान कर रहे हैं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ तीन साल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है जबकि आजादी के सात दशकों में देश के सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी. उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है.’’