Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, कई जिलों में NIA की छापेमारी

न्यूज़ आई : बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के कई जिलों में NIA की टीम छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में की जा रही है. NIA की ये छापेमारी मधुबनी, छपरा, अररिया और भी कई जगहों पर चल रही है. NIA ने फुलवारी कांड के आरोपी परवेज के घर पर भी छापेमारी की. परवेज की घर की तलाशी लेकर हिरासत में लिया है.  जानकारी के मुताबिक, अररिया के जोकीहाट में भी NIA की छापेमारी हुई है. अररिया में एहसान परवेज के घर ये छापा पड़ा है. फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था. एहसान SDPI का प्रदेश महासचिव है. NIA की टीम के साथ जोकीहाट थाना पुलिस भी है. टीम ने परवेज की घर की तलाशी ली और परवेज को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि एहसान PFI का जिला संयोजक है. फुलवारी शरीफ मामले में NIA ने फुलवारी शरीफ में भी दो जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीम समेत जिला पुलिस बल पहुंचकर कर जांच रही है. फुलवरी शरीफ के मिल्कियाना मोहल्ला और गोनपुरा गांव में ये छापेमारी चल रही है.