Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

गृह मंत्री अमित शाह ने फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर सवार होकर निकले हैं। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। ये बाइक रैली 75 दिन का भ्रमण करेगी और 6 अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्य को छुएगी। इस मौके पर अमित शाह ने बताया कि यह रैली 250 से ज्यादा जि़लों का भ्रमण करेगी। रैली 75 दिनों में 18,000 किलोमीटर का सफर तय करके देश के 75 महत्वपूर्ण स्थान पर आजादी के अमृत महोत्सव का प्रचार करेगी और फिर वापस दिल्ली लौटेगी। अमित शाह ने कहा कि कल ही पीएम मोदी ने गुलामी के प्रतीक राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ का लोकार्पण किया। इसी के साथ ये पथ हर नागरिक को कर्तव्य की याद दिलाएगा। नए भारत का निर्माण 130 करोड़ नागरिकों के कर्तव्य पालन से होगा। उन्होंने कहा कि अधिकार कर्तव्य के साथ ही हो सकता है। जब कोई कर्तव्य निभाएगा, तो वो दूसरे के अधिकारों का भी निर्वहन करेगा। मोदी सरकार के 8 साल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वीं से 5वीं अर्थव्यस्था बन गई है, जो बेहद प्रशंसनीय है।