Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

केदारनाथ से फाटा जा रहा हेलिकॉप्‍टर क्रैश, पायलट समेत सात की मौत, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई:  उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम से दो किमी पहले एक हेलिकॉप्टर क्रैशहुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हुआ है. जहां पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम जाने वाला पुराना रास्ता था. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे. इस हादसे में सभी सवार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं. सीएम धामी ने अपने ट्वीट में लिखा, “केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दुखद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है.”