Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘‘प्रधानी‘‘ का मुहूर्त शॉट दिया एवं फिल्म के पोस्टर को लॉच किया

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘‘प्रधानी‘‘ का मुहूर्त शॉट दिया एवं फिल्म के पोस्टर को लॉच किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री अशोक चौहान एवं अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक श्री अशोक चौहान ने कहा कि इस फिल्म का फिल्मांकन  पौड़ी के किमसार क्षेत्र, टिहरी व देहरादून के अनेक स्थानों पर किया जायेगा। फिल्म में मुख्य कलाकार घनानन्द गगोडिया, सतेश्वरी भट्ट, पन्नू गुसाई, रमेश रावत, प्रशान्त, मिनी उनियाल, शिवानी भण्डारी, गौरव गैरोला, चन्द्रवीर गायत्री आदि हैं।