Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

युवा बेरोजगारों को अनावश्यक न्यायालयों की शरण में न जाना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जा रहा: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड एन.आई.ओ.एस., डी.एल.एड., टी.ई.टी. शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। महासंघ के अध्यक्ष श्री नन्दन सिंह बोहरा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके प्रकरण में मा. उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को लागू करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी समस्याएं सुनी था आश्वासन दिया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को परेशानी न हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समस्याओं का सरलीकरण के साथ उचित समाधान करने का है। युवा बेरोजगारों को अनावश्यक न्यायालयों की शरण में न जाना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
महासंघ के अध्यक्ष श्री नन्दन सिंह बोहरा एवं सुश्री अपराजिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिये दिये गये आश्वासन के लिये हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता के लिये भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।