Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

विपिन रावत प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

देहरादून, न्यूज़ आई : विपिन रावत प्रकरण में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
25 अक्टूबर को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 557/2022 धारा 307/323/504,506 भादवि की विवेचना में उ0नि0 प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी लक्खीबाग द्वारा लापरवाही करने व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी न करने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को निलंबित किया गया है।