Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सीढ़ी से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून, न्यूज़ आई : सिंगर जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं. शुक्रवार की सुबह वो अचानक एक हादसे का शिकार हो गए. सीढ़ी से गिरने के चलते उनकी कोहनी और ठोड़ी पर काफी चोट लगी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा. जिसके बाद बताया गया कि उनकी पसलियों में भी गंभीर चोट लगी है तो वहीं उनका हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया है जिससे डॉक्टर ने प्लास्टर भी किया. इस हादसे पर उनके फैंस तो चिंतित थे ही लेकिन अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर दुख जताया है.

उत्तराखंड सीएम ने किया ट्वीट 
पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही जुबिन के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली तो वो खुद को रोक नहीं सके और ट्वीट कर उन्होंने दुख जताया और जुबिन के जल्द ठीक होने की कामना भी की. सीएम धामी ने लिखा – ‘उत्तराखंड के सपूत जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की दुखद खबर मिली. उनके जल्द ठीक होने की कामना है’.