Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

गुजरात चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ बीजेपी ने रचा इतिहास

न्यूज़ आई : गुजरात की 27 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी ने इतिहास रच दिया. प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी हो रही है. रुझानों में बीजेपी अबतक की सबसे बड़ी जीत हासिल करके इतिहास रचने जा रही है. रुझानों से उत्साहित कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में नाच-गाना करने में लगे हैं. सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा है. ढोल-नगांड़ों की ताल पर लोग थिरक रहे हैं. निर्वाचन आयोग के 6:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई मतगणना में बीजेपी को 52.5 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं. बीजेपी 156 सीटों पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. कांग्रेस 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक सीट पर उसका उम्मीदवार आगे है. आम आदमी पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है.

गुजरात की जनता ने पीएम मोदी की बात को सच कर दिखाया. मोदी ने चुनावी रैलियों से अपील की थी कि वो चाहते हैं कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें, तो ये बात बिल्कुल सच साबित हो रही है. भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने अबतक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. रुझानों में भगवा पार्टी 156 सीटों पर आगे चल रही है. गुजरात में किसी भी पार्टी का ये अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले 1985 में 149 सीटों के साथ ये रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के पास था. वहीं साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की थी.