Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. शरद यादव की बेटी शुभासिनी यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया. वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे. मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

शरद यादव चार बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं. वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ती जा रही थी और उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.