Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी फोन पर उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हॉस्पिटल में ही भर्ती पूर्व मंत्री श्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का भी दूरभाष पर उनका हालचाल जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।