Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने किया आयुष शिविर का शुभारंभ, उत्तराखण्ड को बताया आयुष का केंद्र

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कार्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे आदि उपस्थित थे।