Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड” पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की

देहरादून, न्यूज़ आई : नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के0एस0 चौहान के नेतृत्व में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड” पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। पूरे देश से आये झांकी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकारों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।