Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

Budget 2023: सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने बजट का किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बजट

देहरादून, न्यूज़ आई : सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने बजट का स्वागत किया है। सासंद बंसल ने कहा कि यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बजट है।सांसद ने इसके लिए आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार वयक्त किया है ।सासंद बंसल ने कहा कि बजट के अंदर अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े उसकी नींव रखी गई है।बजट में किसानों से लेकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों,सभी के लिए अहम एलान किया गया है।सांसद बंसल ने कहा कि देश के आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, ये एक ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी ।सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा यह बजट अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप है इसमे पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है।सांसद बंसल ने कहा कि इस साल का आम बजट संतुलित रहा है इसमे सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है।महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को केंद्र सरकार की ओर से अच्छी सौगात मिली है।सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आयकर छूट में 5 लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है, इससे काफी बड़ी राहत मिलेगी।सांसद ने कहा कि आम लोगों के पास अगर ज्यादा पैसे की बचत होगी तो वह खर्च ज्यादा करेंगे. बाजार में डिमांड में सुधार होगा और अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी।सांसद बंसल ने कहा कि उद्योग जगत की ओर से भी बजट का स्वागत किया गया है और अर्थव्यवस्था के लिए इसे सकारात्मक बताया गया है।सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि जिस तरह से देश भर से प्रतिक्रिया आ रही है व शेयर बाजार ने छलांग लगाई है सभी इस बजट से खुश हैं ।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर व सुदृढ बनने को संकल्पित है जिसकी झलक बजट मे दिखती है यह अमृत काल भारत का है व आने वाले 25 वर्ष मे भारत विश्व मे सबसे मजबूत देश होगा।सांसद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इस शानदार बजट के लिए आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमण जी का आभार वयक्त किया है ।