Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री से पर्वतारोही रोहित भट्ट ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित केम्प कार्यालय में टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने भेंट की। टिहरी गढ़वाल के 22 वर्षीय रोहित भट्ट ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करायी है। वे विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं।श्री रोहित भट्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनका चयन इस वर्ष मार्च/अप्रैल में विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो की फतह करने के साथ 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री भट्ट को माउंट एवरेस्ट पर फतह करने की भी शुभकामनायें दी।