Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

चम्पावत /देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत की तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिये शासन से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।