Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम धामी ने भराणीसैण में बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात

चमोली/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इनके अलावा मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी शिष्टाचार भेंट की। सोमवार 13 मार्च से गैरसैण विधानसभा भवन में ही उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले सीएम धामी ने ये शिष्टाचार मुलाकातें की हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र में आगामी अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव और फिर अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर धामी सरकार का नया एजेंडा झलकेगा। कांग्रेस इसे ध्यान में रखकर जवाब देने में जुटी है। पिछले एक वर्ष में जिन मुद्दों ने सरकार की पेशानी पर बल डाले हैं, कांग्रेस उन्हें लेकर सड़क से सदन तक हमलावर रहेगी।