Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने तथा खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने तथा खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री श्री भारत चौहान आदि उपस्थित थे।