Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग की

 न्यूज़ आई : कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बड़ा बयान दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की ओर से नेतृत्व के चेहरे को लेकर उन्होंने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास चेहरों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि अगर बुलडोजर ही कानून व्यवस्था संभाल रहा है तो पुलिस को नगर निगम, सिंचाई या पीडब्ल्यूडी महकमे के हवाले कर देना चाहिए. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ये भी कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ लोग हैं, जो पार्टी के भीतर रहकर दीमक की तरह उसे चाटकर बर्बाद करने की कोशिश में लगे हैं.