Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सात साल बाद एकता कपूर की ‘कुंडली भाग्य’ के साथ छोटे पर्दे पर आने के लिए तैयार अभिनेत्री इरा सोन

मुंबई। अभिनेत्री इरा सोन, जिन्होंने 2007 में लोकप्रिय शो ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी और आखिरी बार ‘देश की बेटी नंदिनी’ में देखी गई थीं, सात साल बाद एकता कपूर की ‘कुंडली भाग्य’ के साथ छोटे पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शो का हिस्सा बनने और पहली बार मां की भूमिका निभाने के बारे में बात की। शो में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, मैं लीप के बाद शो में मां का किरदार निभा रही हूं, जो मेरे पूरे करियर में पहली बार है। सात साल बाद ‘कुंडली भाग्य’ में वापसी करने के बारे में उन्होंने कहा, मैंने ‘कुंडली भाग्य’ को चुना क्योंकि यह हिट शो है, इसकी कहानी शानदार है। मुझे लगा कि मां की भूमिका निभाने के लिए यह मेरे लिए बिल्कुल सही शो है। क्योंकि इसमें बहुत सारे शेड्स हैं और यह बाकियों से अलग है।