Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

गैरसैंण में धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया: हनी पाठक

देहरादून, न्यूज़ आई : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि उत्तराखंड के बजट में समाज के हर वर्ग के हित सुरक्षित हैं। किसान, खिलाड़ी से लेकर युवाओं को लाभ होगा। आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। जिससे संसाधनों पर भी प्रभाव पड़ा है। शराब के दाम सस्ते हो गए हैं। यह विकास की सोच को लेकर बड़ा फैसला है। जबकि सरकार की कोई मजबूरी नहीं थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान दिया गया है। महिलाओं से लेकर युवाओं तक के लिए बजट बनाया है। पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ाने और स्वरोजगार को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। आयुष्मान योजना में 400 करोड़ का बजट है। मेडिकल कालेज और नर्सिग कालेज भी बनेंगे। उत्कृष्ट कलस्टर विद्यालय बनने जा रहे हैं। केंद्र के सहयोग से 16 राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित होंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंत्री संजय परिहार आदि उपस्थित थे।