Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी

नई दिल्ली, न्यूज़ आई: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ातरी करने का फैसला किया है। शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी। इससे सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रूपए का वित्तीय भार पडेगा। वहीं दूसरी ओर सरकार ने उज्जवला सिलेंडर पर सब्सिडी एक साल के लिए और बढ़ा दी है। देश के 9.60 करोड लाभार्थी को एक साल के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का बकाया एरियर भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि मार्च के वेतन के साथ ही इसका भी भुगतान हो जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है।