Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कबड्डी खेलकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

लालकुआं/देहरादून, न्यूज़ आई । लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान बिंदुखत्ता में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे रावत ने युवाओं के साथ कबड्डी के दांव-पेंच भी दिखाए। इस दौरान कहा कि उन्होंने लालकुआं के विकास के लिए जो भी वादे किए हैं, उन्हें जरूर पूरा करेंगे।
बिंदुखत्ता तिवारी नगर स्थित स्वर्गीय हरीश पंवार मैमोरियल स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हरीश रावत ने कबड्डी खेलकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कबड्डी देखने पहुंचे। इसी बहाने उन्होंने युवाओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील भी की। इसके अलावा रावत ने हल्दूचौड़ स्थित गौ रक्षा धाम में गौमाता का आशीर्वाद लेने के बाद हल्दूचौड़ मुख्य बाजार में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कहा की 2024 में पूरा देश जीतकर इतिहास बनाएंगे। उन्होंने लालकुआं के लोगों से कहा कि ‘मैं आपकी शरण में हूं। मैंने 26 जनवरी से पहले सोचा भी नहीं था कि लालकुआं से चुनाव लड़ूंगा। अब आपका आशीर्वाद और शक्ति चाहिए। कहा की उत्तराखंड में फतह मिलती है तो उसकी माला लालकुआं वालों के गले में ही पड़ेगी।’ रावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सौ यूनिट बिजली व फिर अगले साल दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।