Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है।